आंदोलन कर रहें गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भाजपा ने समर्थन दिया
आंदोलन कर रहें गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भाजपा ने समर्थन दिया
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे गृह रक्षा वाहिनी के जवानों से मिलकर उन्हें भाजपा का समर्थन दिया। मौके पर धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार रोजगार छीन रही है युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली हेमंत सोरेन सरकार आज युवाओं का रोजगार छीन रही है उन्होंने कहा कि पुर्व की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया था जिसे झामुमो सरकार छीन रही है झारखंड को भाजपा ने बनाया है भाजपा ही जनभावना को समझ सकता है झामुमो सरकार झारखंड के लिए दुर्भाग्य है पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो सरकार में पहले से काम कर रहे गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को वर्तमान सरकार ड्यूटी में नहीं लगा रही है जिससे इनका परिवार सड़क पर आ चुका है ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे मंत्री विधायक सिर्फ अपना विकास करने में लगे हुए हैं आम जनता त्राहिमाम कर रही है यह सरकार पहले से काम कर रहे होम गार्ड जवानों को रोजगार देने में फेल है तो फिर नया बहाली कैसे करेगी झामुमो मंत्री विधायक जनता को ठगना बंद करें।
भाजपा वरिष्ठ नेता बिनय चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है बल्कि सत्ता में बैठे लोग युवाओं को रोजगार मुक्त करने में लगे हुए हैं लेकिन युवा अब मौन नहीं रहेंगे ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। झामुमो के लोग युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ ढकोसला कर रहे हैं। गढ़वा सहित पूरे झारखंड के लोग पलायन को मजबुर है। मौके पर भाजपा महामंत्री संतोष दुबे ब्रजेश उपाध्याय बृजेन्द्र पाठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे धर्मेन्द्र कुमार संजय जायसवाल सहित भारी संख्या में गृह रक्षा वाहिनी के जवान मौजूद थे।
