भाजयुमो मंडल कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण की बैठक संपन्न

0
60a2408a-2082-4ee7-8384-c74d5f80da07

भाजयुमो मंडल कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण की बैठक संपन्न

बूथ स्तर पर युवा मोर्चा को करेंगे मजबूत- अभिषेक केशरी

सिमरिया : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केशरी के नेतृत्व में जिले के सभी मंडल में युवा मोर्चा की मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक की जा रही है। जिसे लेकर भाजयुमो सिमरिया मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह के अध्यक्षता में की गई। वहीं संचालन महेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी व जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र पांडे उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक केशरी ने कहा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है उस पार्टी का कार्यकर्ता होना हम सबों के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। केसरी ने कहा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक प्रचारित करते हुए पुनः भाजपा को आशिर्वाद और प्यार देने के लिए आग्रह करना है। देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की मन बना ली है। इस बार 2014 और 2019 के मुकाबले और प्रचंड जीत होना सुनिश्चित है मंडल अध्यक्ष दया निधि सिंह ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के के बारे में घर-घर जाकर युवा मोर्चा लोगों को जागृत करने का काम करेंगे। अंकित सिंह ने कहा मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर पंचायत स्तर तक बैठक कर युवा मोर्चा को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मण्डल से अध्यक्ष दयानिधि सिंह , ज़िला कार्यसमिति सत्यवान सिंह , मीडिया प्रभारी मारुति नंदन , विवेक कुमार सिंह , छोटेलाल यादव , मो अफ़सर , उज्ज्वल सिंह , सूरज सिंह , सचिन कुमार , राजू साव ,निशांत पांडेय , श्रीकांत सिंह , उज्ज्वल कुमार समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *