ओव्हर लोड हाइवा वाहन में लगी आग, परसौना मार्ग ओर से रेत लेकर नवानगर कि ओर लेकर जा रहा था हाइवा वाहन;

0
download (1)

ओव्हर लोड हाइवा वाहन में लगी आग, परसौना मार्ग ओर से रेत लेकर नवानगर कि ओर लेकर जा रहा था हाइवा वाहन

परसौना मार्ग से नवानगर रेत लेकर परिवहन करने जा रहा एक हाइवा वाहन के टायर में आग लग गई। यह हादसा माजन मोड़ चौराहा के समीप हुआ है। ननि दमकल वाहन घटना स्थल पहुच, आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 66 एच 2761 ओव्हर रेत लेकर परसौना मार्ग से होते हुए माजन मोड़ होकर नवानगर दिन शुक्रवार समय करीब 4 बजे जा रहा था कि आचानक माजन मोड़ चौराहा के समीप आचानक हाइवा वाहन के पीछे के टायर से धुआ उठने लगा।धुआ उठते देख वाहन चालक को भी एहसास हो गया, उसने वाहन को खडा कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 15 मिनट तक वाहन चालक आग पर काबू पाने जद्दोजहद करता रहा। तब तक में नगरनिगम का दमकल वाहन भी पहुच आग को नियंत्रण करने में जुट गया। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान यातायात पुलिस भी सक्रिय रही। बड़ा हादसा टल जाने के बाद मौजूद पुलिस भी राहत की सास ली ।

बाक्स
ओव्हर लोड़ रेत परिवहन करने की मन्जूरी किसने दी ?
जिले में रेत नीलामी की प्रक्रिया अभी पूरी नही हुई है। हालांकि पड़ोसी जिला सीधी जिला एवं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ से रेत खरीद कर परिवहन किया जा राहा है। यह तो जायज है। परन्तु ओव्हर लोड़ रेत से भरे वाहन भागदौड़ कर रहे है। सवाल किया जा रहा है कि ओव्हर लोड़ रेत परिवहन करने के छूट किसने दी हैं । धड़ल्ले के साथ शहरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचलो मे भी रेत ओव्हर लोड़ परिवहन किया जा रहा है। जबकि कई थाना एवं पुलिस चौकी के सामने से ही गुजरते रहते है । इसके बावजूद पुलिस कि नजरे इन वाहनो पर नही पड़ती है। आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में ओव्हर लोड वाहन चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *