लालगढ़ पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

0
Untitled

लालगढ़ पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत, बिश्रामपुर प्रखंड के लालगढ पंचायत भवन के निकट शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन अपर सम्हर्ता सुरजीत सिंह, प्रखंड पदाधिकारी विक्रम आनंद, विशु्त्री अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित, मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की गई! शिविर में वृद्धा पेंशन अबुआ आवास सिंचाई के लिए कुआं का आवेदन बच्चों के लिए साइकिल खरीदने के लिए चेक वितरण, सहित कई मामलों का दर्जनों आवेदन प्राप्त हुआ। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया. वहीं मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने बताया, यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। जो हमारे ग्राम में शिविर लगाकर पंचायत की जनता की समस्या को हल करने मे बहुत बड़ा कारगर साबित हो रही है। मौके पर उपस्थित परियोजना पदाधिकारी नरेगा संजय कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र सिंह, बीपीआरओ मुकेश कुमार ,शिक्षक विनोद पांडे, मनोज पाठक, रोजगार सेवक मनोज चौबे, जितेंद्र कुमार चौधरी बसंत पासवान, जितेंद्र राम, श्याम किशोर काफी संख्या में इस कार्यक्रम में लोक सम्मिलित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed