आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायत व नगर निकायों में लगेगा शिविर
आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायत व नगर निकायों में लगेगा शिविर
“आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 15 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मोहम्मदगंज प्रखंड के रामबांध के अन्य ग्राम में, हैदरनगर प्रखण्ड के इमामनगर बरेवा में, हुसैनाबाद प्रखंड के झरगड़ा पंचायत में, हरिहरगंज प्रखंड के कटैया के अन्य ग्राम में, नौडीहा बाजार प्रखण्ड के शाहपुर में, छतरपुर प्रखंड के मुरुमदाग पंचायत में, पांडु प्रखण्ड के सिलदिली में, विश्रामपुर प्रखण्ड के लालगढ़ मुख्यालय में, नावाबाजार प्रखंड के बसना के अन्य ग्राम में, पड़वा प्रखंड के पतरा के अन्य ग्राम में, चैनपुर प्रखंड के बंदुआ पंचायत में, रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह के अन्य ग्राम में, सदर मेदिनीनगर प्रखण्ड के सरजा में, पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत में, मनातू प्रखंड के मंझौली-1 के अन्य ग्राम में, तरहसी प्रखण्ड के सोनपुरा में, नीलांबर पितांबरपुर के कुन्दरी पंचायत में, सतबरवा प्रखण्ड के सतबरवा में, पांकी प्रखंड के पांकी पगार खुर्द पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वंही मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 6 के लिए जीएलए कॉलेज मैदान में और छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11, 12 एवं 13 के लिए न्यू प्राथमिक विद्यालय ख़ाटिन के पास आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
