एनसीपी के पलामू जिला कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

0
3533c6ab-24ff-4a8e-afcb-0a18222bd25d

एनसीपी के पलामू जिला कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

सभी जिलों में पार्टी के संगठन को किया जा रहा है मजबूत:

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पलामू जिला कमेटी की बैठक मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित विधायक कमलेश कुमार सिंह के आवासीय परिसर में हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ने की। संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। बैठक में 2024 के लोक सभा व झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिले में पार्टी के संगठन पर काम हो रहा है। सभी जिलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में राष्टवादी कांग्रेस पार्टी की शुरुआत पलामू से हुई है। पलामू जिला के सभी प्रखंडों में पार्टी का संगठन मजबूत करना जिला के पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ मिलकर प्रखंडों का दौरा कर प्रखंड कमेटियों को मजबूत बनाने का काम जिला के पदाधिकारियों की है। प्रखंड कमेटियों का दायित्व पंचायतों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों की जहां आवश्यकता होगी, प्रदेश के पदाधिकारी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में ही कार्यकर्ताओं की भी मजबूती होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एनसीपी आम लोगों के हक की लड़ाई में उनके साथ है। एनसीपी का एक एक कार्यकर्ता झारखंड के किसी भी इलाके में जनसमस्या हो उसे लेकर आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में एनसीपी के प्रदेश सचिव अजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता, जिला सचिव अजय सिंह हुसैनाबाद अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष मनदीप राम, बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिपरा, प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइयां, हरी भुइयां,सीता राम भुइयां, संजय भुइयां,कंधा सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष रवींद्र सिंह, नरेश पासवान, मिठू सिंह हैदरनगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंह, युवा अध्यक्ष रवि रंजन, भोला सिंह, वीरेंद्र सिंह,मोहमंदगंज प्रखण्ड अध्यक्ष रुदा सिंह, अजीत सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष जियादुद्दीन खान और हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *