ग्रामीण ने ओवरलोड लदे हाईवा और चालकों को बंधक बनाया और छुडाने पहुंची पुलिस से झड़प।
ग्रामीण ने ओवरलोड लदे हाईवा और चालकों को बंधक बनाया और छुडाने पहुंची पुलिस से झड़प।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के तरीडीह पंचायत अंतर्गत झरहा में पत्थर लगे हाईवा उनके चालक को ग्रामीणों ने सोमवार को शाम तीन बजे बंधक बना लिया मौके पर पहुंची नौडीहा थाना की पुलिस जब हाईवे को छुड़ाने गए तो ग्रामीणों ने विरोध करने लगे उसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई कुछ ग्रामीणों ने हाईवे के शीशे को तोड़फोड़ करने लगे इस बीच हाईवे को छुड़ाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा उसके बाद नाराज लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी हीरा कुमार व मजीस्टेट की मौजूदगी में हाईवा और उनके चालक को मुक्त कराया गया। वही ग्रामीणों ने पदाधिकारी से हाईवे के प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की ग्रामीणों ने कहां की रशिदा व खरड़िहा में संचालित पत्थर से ओवरलोड लड़ा हाईवा झरहा गांव से होते हुए चपरवार स्थित क्रेशर प्लांट जाता है जिस गांव की सड़क खराब होती है प्रदूषण भी बढ़ता है ग्रामीणों ने कहा कि इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले माईश संचालक व ग्रामीणों के झड़प भी हुई थी तब ग्रामीणों ने उसी रात से बैरियर लगाकर हाईवा के परिचालन पर रोक लगा दी थी शनिवार को नौडीहा पुलिस ने बैरियर को उखाड़ कर हटा दिया था उसे ग्रामीण नाराज होकर सोमवार को पत्थर लगा हाईवा और उनके चालक को बंधक बना लिया राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कारवाई की है. महिलाओ के साथ पुलिस की हाथापाई निंदनीय है। डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से लाठी चार्ज नहीं किया गया है बाकी ग्रामीणों ने ही पत्थरबाजी की है।
