सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत भवन में पहुंची सरकार आपकी द्वार
सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत भवन में पहुंची सरकार आपकी द्वार
रबदा पंचायत भवन मे आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तमाम विभाग ने स्पॉट लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सरकार का विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों ने आवेदन भी जमा कराया।
रबदा पंचायत भवन मे आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तमाम विभाग ने स्पॉट लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सरकार का विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों ने आवेदन भी जमा कराया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण व बाल विकास, कृषि, खाद्य आपूर्ति जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग के द्वारा लोगो को लाभ देने के लिए तत्पर रहे। कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे, मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग से रबदा पंचायत भवन में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम : प्रखंड के रबदा पंचायत भवन में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाट्न प्रमुख रीना देवी, जिला पार्षद सुधा कुमारी , अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, वीडियो अभिषेक पांडे, बीपीआरओ सुरेश ठाकुर प्रखंड उप प्रमुख कामाख्या यादव, एम ओ अरविंद कुमार , बीईओ धर्मेंद्र कुमार, रबदा पंचायत के मुखिया द्वीप जलाकर किया गया। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का विस्तारपूर्वक लोगों को जनाकारी दिया गया। दूर के लोगों को प्रखंड जाने हेतु काफी समस्या होती है बृद्धा लोगों को भी काफी समस्या होती है जिसके चलते सरकार ने यह सभी पंचायतों में यह शिविर लगाने का योजना बनाई है। इसमें सभी लोगों को समस्या का समाधान हो पाएगा। सरकार अभी सभी योग्य लाभुकों को पेंशन देगी साथ ही योग्य लाभुक को ग्रीन कार्ड उपलब्ध करायेगी। किसी गरीब को राशन की कोई समस्या नहीं होगी। शिविर में विभिन्न विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जिसमें आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद सिंह, संबंधित पंचायत के मुखिया, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, प्रखंड के कर्मी, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
