लापता छात्रा की हुई हत्या, खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
download (7)

लापता छात्रा की हुई हत्या, खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा से चार दिन पूर्व घर के बाहर से लापता हुई कक्षा पांच की छात्रा का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला है. शव के कंकाल अवस्था में मिलने के कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि 6 दिसंबर की शाम क्षेत्र के गांव शेखूपुरा से 10 वर्षीय अनु पुत्री ललित घर से दुकान पर सामान लेने गई थी. अनु कक्षा 5 की छात्रा थी. काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. पिता ललित ने 7 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. सोमवार देर शाम खेतों पर काम करने गए लोगों को गांव निवासी पप्पू के खेत में शव पड़ा मिला. लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में शव की पहचान अनु के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने परिजनों को भी मामले की सूचना कर दी. सूचना पाकर परिजनों सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर आ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *