कमिश्नरी लेवल कराटे चैंपियनशिप का किया गया आयोजन

0
b655456f-0955-4276-b58a-6f792d16487f

कमिश्नरी लेवल कराटे चैंपियनशिप का किया गया आयोजन

 

10 दिसंबर को संत मरियम स्कूल, सेवा सदन रोड, मेदिनीनगर में पलामू मिक्सड मार्शल- आर्टस टाइगर्स एकेडमी के तत्वाधान में किया गया ! चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के अलावा ग्रीन वेली इंटरनेशनल स्कूल, रोटरी क्लब स्कूल, एलिट पब्लिक स्कूल, आनंद मार्ग स्कूल, स्टार एकेडमी, आर्यन किड्स एकेडमी, सनातन विद्या निकेतन रेहला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिश्रामपुर, इंडियन पब्लिक स्कूल कुंदरी, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल, तिमान बाजार रंका, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, इत्यादि विद्यालय के लगभग 200 सौ कराटेकारों ने हिस्सा लिया ! यह प्रतियोगिता मलेशिया देश के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन अवार्ड से सम्मानित मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में कराया गया ! चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष श्री अविनाश देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कराटे एक रक्षात्मक कला है जिसे सीखकर लड़कियां अपनी सुरक्षा कर सकती है ! चैंपियनशिप में खिलाड़ी खेल के भावना से खेले और हारने पर मायूस ना होवें! यह पता करे कि पर हमसे चूक और कहाँ कमी हुआ । उस कमी व चूक को सुधार करे तो अगली बार प्रतियोगिता में आपकी जीत निश्चित हो जायगी ! कराटेकारों का फाइट उम्र व भार कैटेगरी में कराया गया था । इस चैंपियनशिप में टीम के द्वारा ज्यादा गोल्ड की जीत हासिल करने पर टीम विनर का प्रथम पुरस्कार संत मरियम स्कूल स्कूल, टीम विनर द्वितीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका बिश्रामपुर, टीम विनर तृतीय पुरस्कार इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका, चतुर्थ टीम विनर पुरस्कार इंडियन पब्लिक स्कूल कुंदरी इत्यादि को मिला । चैंपियनशिप में जज की भूमिका में सेंसई सिकंदर कुमार प्रजापति, सेंसई संजय कुमार पासवान, सेंसई सज्जाद हुसैन कादरी, सेंसई अभिषेक कुमार,सेंसई नटवर पांडे, इत्यादि एवं रेफरी का भूमिका में सेम्पई गुनगुन प्रिया, सेम्पई संध्या कुमारी, सेम्पई डोली कुमारी, सेम्पई चांदनी कुमारी, सेम्पई उज्जवल पासवान, सेम्पई,श्रीकांत सिंह, सेम्पई प्रिंस कुमार, सेम्पई सुधेस कुमार इत्यादि के द्वारा निभाया गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *