टॉपर छात्र-छात्राओं के बीच में किया गया स्कॉलरशिप का वितरण
टॉपर छात्र-छात्राओं के बीच में किया गया स्कॉलरशिप का वितरण
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज में इंद्राणी ब्रजदेव सहाय फाउंडेशन के बैनर तले वार्षिक स्कॉलरशिप का वितरण किया गया जिसमें कमल इंद्राणी बृजदेव सहाय फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2023 के लिए सत्र 2019-22 के महाविद्यालय कॉमर्स की टॉपर छात्र आकांक्षा कुमारी को 7500 का चेक दिया गया जबकि मोहम्मद बरकत अली उर्दू विषय के टॉपर छात्र को 7500 का चेक दिया गया जबकि वितरण इंद्रदेव सहाय के सदस्य सुधीर कुमार सहाय द्वारा किया गया इसी तरह इंद्राणी ब्रजदेव सहाय मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2023 में मैट्रिक की टॉपर सामान्य वर्ग छात्र रूनी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा एस्ट्रोनॉट उच्च विद्यालय से के छात्र सनी कुमार एवं पिछड़ा वर्ग के गोवंडी उच्च विद्यालय के टिंकू कुमार को इंद्राणी ब्रजदेव सहाय ट्रस्ट के सचिव गौतम कुमार एवं सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज जीबी के अध्यक्ष सह पूर्व रजिस्टार एनपीयू के प्रकाश वर्मा के हाथों 6000 का चेक प्रदान किया गया इंद्राणी बृजदेव सहाय ट्रस्ट की ओर से इंद्राणी बृजदेव सहाय उच्च विद्यालय के पांचवी कक्षा के टॉपर छात्र-छात्रा शशि बाला कुमारी प्रतिभा कुमारी एवं विवेक कुमार सिंह को ₹1000 का चेक प्रदान किया गया जबकि कार्यक्रम को प्रिंसिपल प्रभारी प्रभाकर ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इंद्राणी ब्रजदेव सहाय फाउंडेशन के सचिव गौतम सहाय सदस्य सुधीर सहाय एवं पीके वर्मा तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सींह कांग्रेस नेता बागेश्वर पांडे पूर्व सांसद प्रतिनिधि आशुतोष मिश्रा समाजसेवी लक्ष्मीकांत पांडे कॉलेज के एनएससी सलाहकार संतोष अग्रवाल प्रिंसिपल प्रभारी प्रभाकर ओझा प्रोफेसर ओम प्रकाश मिश्रा रामप्रवेश पांडे तथा अनेक कई लोग मौजूद थे
