कांग्रेस कमिटी जल्द ही विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष ऐंव पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेगी

0
57a22a82-a207-4c21-be3c-30b1b911398d

कांग्रेस कमिटी जल्द ही विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष ऐंव पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेगी

आज गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में एक प्रेसवार्ता ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी के द्वारा किया गया।प्रेस वार्ता में बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा की दिनांक 09/12/2023 दिन शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर जी का गढ़वा में आगमन होने जा रहा है।गढ़वा में रंका मोड़(घंटा घर) के पास ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा।उसके बाद मेराल प्रखंड अध्यक्ष मोती राम के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा।उसके बाद रमना(टेढ़ी पुल) के पास रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात रमना (टेढ़ी पुल) से बाइक रैली के साथ बिशुनपुरा में पहुँचेंगे।उसके बाद बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव के बगान में भावनाथपुर विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष ऐंव पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।प्रेसवार्ता में ज़िला महासचिव त्रिपुरारी सिंह,रंका प्रखंड युवा अध्यक्ष मोशाहिद अंसारी,इरफ़ान आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *