अवैध बिजली जलाने वाले के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

0
1d106bf1-7157-4697-9917-17771fc6d70d

अवैध बिजली जलाने वाले के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

धुरकी विद्युत विभाग ने विद्युत उर्जा चोरी की रोकथाम व बिना बील भुगतान किए अवैध रूप से विद्युत उर्जा का उपयोग कर रहे लोगो के खिलाफ विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियो के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया। विद्युत कनिय अभियंता गुणवंत कुमार ने बुधवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया की विद्युत उर्जा चोरी के खिलाफ लगातार विभाग छापेमारी अभियान चलाकर विभागीय कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद भी क्षेत्र के लोग अवैध रूप से टोका फंसाकर विद्युत का उपयोग कर रहे हैं। वहीं गत मंगलवार को जेई गुणवंत कुमार के नेतृत्व मे एक छापेमारी टीम का गठन किया, इसके बाद खुटिया व खाला मे छापेमारी अभियान चलाकर खुटिया गांव निवासी मनिष गोड़ के विरुद्ध चालीस हजार का विभागीय क्षतिपुर्ती का जुर्माना के साथ धुरकी थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी तरह खुटिया चौराहा पर धर्मपाल गुप्ता के विरुद्ध 36 हजार रूपये का विभागीय जुर्माना वही महबूब अंसारी पर तीस हजार, वही पिंटु ठाकुर, ओमप्रकाश गुप्ता, महफूज अंसारी, विपिन कुमार गुप्ता, परवेज अंसारी, कुलदीप प्रजापति,पर बारह हजार दो सौ प्रति विभागीय जुर्माने के साथ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
इसके अलावा रामलखन साव पर चौदह हजार विभागीय कार्रवाई की गई है। वही खाला मे अलीराजा अंसारी पर बारह हजार दो सौ रुपये, अनीता देवी, मखदुम अंसारी पर चालीस हजार रूपये के विभागीय जुर्माना के साथ धुरकी थाना मे उपरोक्त सभी पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है। जेई ने बताया की इस तरह बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ बराबर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी अभियान में धुरकी पावर सब स्टेशन के विद्युत कर्मी सदाम हुसैन, मुमताज अंसारी, बद्रुद्दीन अंसारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *