शहीद विष्णुदेव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गईः

0
a26a78a0-c9dc-4233-bce9-9861f52b055e

शहीद विष्णुदेव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गईः

 

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा पंचायत के लिधकी पूर्व में शहीद विष्णुदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं फूल माला अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चैनपुर उत्तरी जिला परिषद सदस्य श्री रामलव प्रसाद चौरसिया जी ने शहीद को याद करते हुए कहा कि कम उम्र में गरीब घर का लड़का नौकरी लेकर जिस प्रकार अपना जान न्यौछावर कर दिया ये अपने आप में इतिहास बन गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीद को याद करते हुए भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का जोरदार नारा लगाया । बारिश के मौसम में भी ग्रामीणों की उपस्थिति कार्यक्रम स्थल पर बनी रही । लोगों की आंखें नम हो गई । कार्यक्रम में पूर्वडीहा पंचायत के पंसस पति प्रदीप दूबे, पूर्व मुखिया धनंजय दूबे, विकास दूबे, अजय सिंह चेरो, त्रिपुरारी सिंह, रवि पाल, बबन सिंह, मनोरंजन चौधरी, अनुज ठाकुर, जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, जारद हुसैन, विरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी, मनोहर कुमार, अशोक प्रजापति सहित सैंकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *