9 वर्षीय बच्ची लापता,परिजन परेशान

9 वर्षीय बच्ची लापता,परिजन परेशान

चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव निवासी राम विनय चौरसिया की पुत्री ऋतु कुमारी उम्र 9 वर्ष शुक्रवार की शाम से अपने घर से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम ऋतु कुमारी अपने बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी। उसके बाद से वह अपना घर नहीं लौटी। परिजनों ने सभी जगह पर उसे तलाश किया।इसके बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।परिजनों ने आम जनों से आग्रह किया है की यदि किसी भी व्यक्ति को यह बच्ची दिखे तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 9608499689 पर परिजनों को दे। परिजनों के द्वारा अभी तक गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज नहीं कराया गया है। आज परिजन चैनपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराएंगे।

You may have missed