9 अगस्त को गुमला में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
9 अगस्त को गुमला में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
गुमला। गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित सरना झंडा पाठ स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक आयोजित कर 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, भाषा, सभ्यता और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज की एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद 11:45 बजे स्टेडियम में जनसभा का आयोजन होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष नेल्सन भगत ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष, संस्कृति और विरासत से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को नए स्वरूप में मनाते हुए समाज अपनी प्राचीन संस्कृति, भाषा, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेगा। बैठक में महावीर उरांव, कार्तिक उरांव, जगरनाथ उरांव, बेनेडिक कुजूर, योगी उरांव, हितेश्वर भगत, संजय उरांव, दीपक भगत, सेत कुमार एक्का, प्रेम एक्का, सोनो मिंज, फुलमनी उरांव, चंद्रमणि उरांव, पुण्या देवी, जगरानी कुजूर, होसियाना तिर्की, सलीम टोप्पो सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

