84 वीं अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
84 वीं अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 84 वीं अगस्त क्राति दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान ने की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस हर वर्ष 09 अगस्त को मनाया जाता है । यह दिन भारत के इतिहास में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत का प्रतीक है । इसे अगस्त क्रांति भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी शुरुआत अगस्त 1942 में हुई थी । 08 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान ( जिसे अब अगस्त क्रांति मैदान कहा जाता है ) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंगेजों को भगाने के लिए देशवासियों को ” करो या मरो का अमर नारा दिया था । 09 अगस्त 1942 को सुबह ब्रिटिश सरकार ने गांधीजी और सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद देश की आम जनता ने खुद इस आंदोलन की कमान संभाली और पूरे देश में क्रांति की लहर दौड़ गई । यह भारत की आजादी की आखरी और निर्णायक लड़ाई थी, जिसने ब्रिटिश शासन की नींव कमजोर कर दी और वर्ष 1947 में देश को आजादी मिलने का रास्ता साफ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा पूर्व प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष मकसूद आलम, सलीम रजा वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता महासचिव दिलीप कुमार रवि, जावेद मल्लिक, अनिल कुमार भुईंया, सुनिल कुमार ओझा, सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह, साजिद अली खान, अजीम खान, ज्ञानी प्रसाद मेहता, नरसिंह प्रजापति, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, जुबैर खान, बहादुर सागर, विक्की धान के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

