8% वोट बड़ा कार्यकर्ता एवं संगठन होंगे सम्मानित.. अरुणा शंकर

0
02135a13-ed26-45e3-a2c8-bbe1ec2201fb

8% वोट बड़ा कार्यकर्ता एवं संगठन होंगे सम्मानित.. अरुणा शंकर

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा इस बार लोकसभा में निगम क्षेत्र का वोट प्रतिशत सभी भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चेंबर सदस्यों एवं अन्य सामाजिक संगठन के सक्रिय प्रयास से लगभग 8% बढ़ा है फल स्वरुप पलामू लोकसभा के पूरे 6 विधानसभा में डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा सर्वाधिक मत 80000 से हमारे सांसद विजई हुए जो खुशी की बात है l प्रथम महापौर ने कहा जल्द सांसद को आने के बाद एक कार्यक्रम तय की जाएगी और डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, चेंबर सदस्य एवं अन्य सामाजिक संगठन के अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा l प्रथम महापौर ने कहा अब तक जहां परंपरा रही है जीत के बाद जीतने वाले प्रत्याशी को सम्मानित करने का उसको तोड़ते हुए अब परंपरा होगी जीत के बाद जीतने वाले से कार्यकर्ताओं को सम्मानित कराने का l प्रथम महापौर ने कहा जल्द भाजपा जिलाध्यक्ष से बात कर “कार्यकर्ता सम्मान समारोह” रखा जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed