8 जुलाई मंगलवार को की जाने वाली आमरण अनशन स्थगित

एसडीओ को आवेदन देकर फिलहाल की गई स्थगित

सिमरिया : प्रखण्ड के बानासांडी गांव निवासी सुगन पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज को आज 8 जुलाई मंगलवार को अपनी पत्नी मुखवा देवी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर आमरण अनशन की तिथि एवं समय निर्धारित किया था। जिसे पुनः सुगन पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर आमरण अनशन नहीं करने तथा स्थगित करने का आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि अगले न्याय तक फिलहाल आमरण अनशन को स्थगित किया है। यह जानकारी प्रतिलिपि के माध्यम से सिमरिया थाना को भी दिया है।