7 से 9 अक्टूबर 2023 तक मुंबई में साहित्य एवं मीडिया महोत्सव का हो रहा है आयोजन

0

भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव का 7 से 9 अक्टूबर 2023 तक मुंबई में आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन काशी – वाराणसी विरासत फाउंडेशन, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई मराठी पत्रकार संघ
तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महोत्सव का उद्घाटन सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री लक्ष्मण आचार्य ने वर्चुअल माध्यम से किया तथा समारोह के मुख्य अतिथि थे महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर एवं विशिष्ट अतिथि रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपा शंकर सिंह।

इस अवसर पर “साहित्य संप्रेषण के आयाम और संचार माध्यम” विषय पर एक विचार सत्र का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो. राम सुधार सिंह ने की। विचार सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिनमें प्रमुख हैं – भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय, केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किंशुक पाठक, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, सागर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अलीम अहमद खान, केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बी. अशोक इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed