67वा नेशनल स्कूल गेम में हिस्सा लेंगे संत मरियम के रौशन कुमार

0
7752245a-b6d8-417a-a716-20c09c3dc7a3

67वा नेशनल स्कूल गेम में हिस्सा लेंगे
संत मरियम के रौशन कुमार

संवाद: संत मरियम स्कूल के
समन्वयक अमरेंदर श्रीवास्तव और वरिष्ठ शिक्षका प्रीति सिंह ने कक्षा 8वी का छात्र रोशन कुमार को तिलक लगा कर
67वा नेशनल स्कूल गेम के लिए रवाना किया। मौके पर रोशन ने तमाम शिक्षकों एवं मैनेजमेंट टीम को धन्यवाद देते हुए कहा स्कूल में वह शिक्षा के साथ-साथ गतका खेल का भी प्रशिक्षण प्राप्त करता था उसने पिछले वर्ष ही गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय गतका प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है और दिसंबर में झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एस जी एफ आई के ट्रायल में प्रथम स्थान किया तत्पश्चात नेशनल एस जी एफ आई के लिए चयनित किया गया । मौके पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन ने कहा कि रोशन झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 17 में फेरी सोती खेलेंगे। जिसमें आने और जाने एवं रहने का सारा खर्च झारखंड सरकार देगी। 2 फरवरी को रांची से 32 गतका खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे उनके साथ झारखंड से दो कोच बोकारो के राजीव सिंह और धनबाद के पप्पू सिंह और झारखंड सरकार द्वारा प्रतिनियुक्ति एक टीम मैनेजर सभी खिलाड़ियों को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *