28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। हड़ताल टलने से 30 सितंबर की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित असर और व्यवधान की आशंका भी काफी हद तक कम हो गई है।

