2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक की दर्दनाक मौत

0
Untitled

2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक की दर्दनाक मौत अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे- 43 पर बेलकोटा पुल पर ओव्हरटेक करने के दौरान दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद करीब 14 घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। हादसे के बाद लकड़ी लोडेड ट्रक का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। कटर से काटकर वाहनों को अलग कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए हैं। दोनों को रघुनाथपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एनएच 43 पर भारी जाम लग गया। रघुनाथपुर चौकी और बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *