18 साल के युवाओं को ब्रिटिश आर्मी जॉइन करना जरूरी

0
Untitled

ब्रिटेन में नेशनल सर्विस अनिवार्य हो सकती है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने घोषणा करते हुए कहा, “आने वाले समय में अगर कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार बनती है तो नेशनल सर्विस रूल वापस लाएंगे। इससे राष्ट्रीय भावना पैदा होगी।”

ब्रिटिश मीडिया ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, मैंडेटरी नेशनल सर्विस के तहत 18 साल के टीनएजर्स को एक साल के लिए मिलिट्री जॉइन करनी होगी या फिर साल में 25 दिन पुलिस या नेशनल हेल्थ सर्विस  जैसे सामुदायिक संगठनों में वॉलंटियर बनना होगा। इसके लिए सरकार हर साल 26.49 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

सुनक ने यह बात 25 मई को हुए एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान कही। दरअसल, ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। सुनक इसी की तैयारियों में जुटे हैं। उनका मानना है कि अनिवार्य सेवा राष्ट्रीय भावना पैदा करेगी और यह युवाओं को जीवन बदलने वाला अवसर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *