17 दिनों से लापता युवक का नरकंकाल जंगल से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
Untitled

पलामूः जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के महुआखाला इलाके के जंगल से नरकंकाल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार यह नरकंकाल 17 दिनों से लापता युवक का है. नरकंकाल अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है. पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है. इधर, परिजनों का आरोप है कि युवक का अपहरण कर हत्या की गई है. पुलिस मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर खुर्द का रहने वाले राकेश मिश्रा 10 मई की शाम से लापता था. सोमवार को पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के महुआखाला के जंगल में ग्रामीणों ने नरकंकाल देखकर पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बिश्रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची कपड़े और अन्य सामग्री के आधार पर मृत युवक की पहचान राकेश मिश्रा के रूप की है.

इस संबंध में बिश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया युवक का नर कंकाल बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. मामले में अपहण, हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वहीं परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को राकेश मिश्रा ने गांव के मुखलेश यादव और गोविंद यादव के साथ एक दुकान से शराब खरीदी थी. बाद में तीनों पार्टी करने गए थे. इसके बाद से ही राकेश मिश्रा लापता हो गया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *