15 अगस्त को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला कार्यालय में होगा ध्वजारोहण
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के द्वारा जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा।
आज जिला कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी शनिवार, 15 अगस्त को जिला कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11.00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिला कार्य समिति ने एक सामूहिक प्रस्ताव के द्वारा परिषद के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु कार्य करने की प्रतिबद्धता को दुहराया गया। परिषद के द्वारा सैन्य कल्याण के शेष कार्यों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इन कार्यों का सतत कार्यान्वयन योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा।
आज के बैठक में जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक विजयानंद पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष गयानंद पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार चौबे, समन्वय अधिकारी रमन श्रीवास्तव, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह आदि की सहभागिता रही।

