युवाओं की अनोखी पहल, अपने दम पर बना रहे वेब सीरीज ‘रंगदार’; 11 सितंबर को होगी रिलीज
युवाओं की अनोखी पहल, अपने दम पर बना रहे हैं वेबसीरीज रंगदार, ग्यारह सितंबर को रिलीज
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं ने अपने दम पर एक नई पहल शुरू की है। यहाँ के युवा एक वेबसीरीज बना रहे हैं जिसका नाम है रंगदार। यह वेबसीरीज मुख्य रूप से मनोरंजन की दृष्टि से बनाई जा रही है, लेकिन इसके माध्यम से समाज में एक अच्छा और सकारात्मक संदेश भी दिया जाएगा।
ग्यारह सितंबर को होगा रिलीज
निर्माताओं ने बताया कि यह वेबसीरीज आगामी ग्यारह सितंबर को रिलीज की जाएगी। यह इन युवाओं की दूसरी वेबसीरीज है। इससे पहले इनके द्वारा झांसा नामक वेबसीरीज बनाई गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। झांसा की सफलता के बाद अब युवा रंगदार लेकर आ रहे हैं।
क्या है वेबसीरीज की कहानी
वेबसीरीज की कहानी के अनुसार रंगदार का किरदार आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करता है। जो लोग गलत तरीके से पैसा कमा रहे हैं, उनसे पैसा वसूल कर आम जनता तक लाभ पहुँचाया जाता है।
जैसे ही यह बात खलनायक को पता चलती है, वह रंगदार के पीछे गुप्तचर लगा देता है, ताकि उसकी वजह से उसे नुकसान न हो। इसी संघर्ष और सामाजिक संदेश के इर्द-गिर्द पूरी कहानी बुनी गई है।
कलाकारों की सूची
इस वेबसीरीज में मुख्य रंगदार की भूमिका में एलेक्स चंद्रा, रितिक रौशन और वकील नीरज मोनू हैं। वहीं खलनायक की भूमिका में सद्दाम अंसारी, विधायक कुंदन जायसवाल हैं।
इनके अलावा अन्य कलाकारों में राहुल कुमार, रूपेश कुमार, रोहित सिंह, संगम कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस चंद्रा, रुशान क्लेन और अनीश कुमार शामिल हैं।

