युग निर्माण होकर रहेगा, यह युगऋषि की भविष्यवाणी है : प्रसेन सिंह

0
9bd8a550-f41e-405b-a3f5-44dfd63e824c

गढ़वा : युग निर्माण होकर रहेगा, यह युगऋषि की भविष्यवाणी है : प्रसेन सिंह
गायत्री परिवार के झारखंड प्रभारी की कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी

गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार के झारखंड प्रदेश समन्वयक प्रसेन सिंह ने गढ़वा जिला का दो दिवसीय दौरा कर गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे आंदोलनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान श्री सिंह ने गढ़वा, मझिआंव और नगरउंटारी में कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी कर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया. जिला मुख्यालय स्थित तपोभूमि निमिया स्थान में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये प्रदेश समन्वयक ने कहा कि जिस काल में हम सब लोग जी रहे हैं, यह सामान्य स्थिति नहीं है. यह युग परिवर्तन की बेला है. इस परिवर्तन को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिये सभी प्रबुद्धों और भावनाशीलों को मिलकर काम करना होगा. चाहे आप कितना ही व्यस्त आदमी क्यों न हो, यदि आप युग की पीड़ा से से व्यथित हैं, तो आपको स्थिति में सुधार के लिये अपना सामर्थ्य लगाना होगा. युग परिवर्तन के लिये आपको समय आवश्यक रूप से निकालना होगा. उन्होंने कहा कि यदि प्रबुद्ध आत्माएं अपनी भूमिका निभाने की बजाय, सांसारिक जीवन में खोयी रही, तो आनेवाला समय बड़ा भयावह होगा. इस दौरान श्री सिंह ने समाज में आयी नैतिक गिरावट और घट रही घटनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुये कहा कि इसके बाद यदि आप आंख मूंद रहे हैं, तो आप न सिर्फ वर्तमान स्थिति के लिये दोषी हैँ, बल्कि आनेवाली पीढ़ीयों के भी गुनहगार होंगे. श्री सिंह ने कहा कि युग परिवर्तन होकर रहेगा. इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिये. इसलिये कि यह युगऋषि की भविष्यवाणी है, जिसको साकार होना अवश्यभावी है. गोष्ठी में जिला समन्वयक विनोद पाठक ने जिले में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर पलामू उप जोन समन्वयक राजेंद्र जायसवाल और पलामू जिला समन्वय अंबिका सिंह ने भी विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय सोनी ने किया. कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा युग संगीत प्रस्तुत किया गया. ये थे उपस्थित
मौके पर संतन मिश्र, डॉ आलोक कुमार दूबे, अच्युतानंद तिवारी, डॉ सुनील विश्वकर्मा, रंजीत केसरी, अनिल विश्वकर्मा, वृंदा ठाकुर, नागेेंंद्र सिंह, शिव प्रसाद, डॉ नरेश प्रसाद, रामरेखा प्रजापति, देवमुनि विश्वकर्मा, महिला मंडल की शोभा पाठक, अनिता देवी, मीना कमलापुरी, लक्ष्मी पाठक, सरिता तिवारी, पुष्पा सिन्हा, सुनंदा दूबे, पुनम चौबे आदि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *