यूक्रेन पीस समिट में भारत समेत 7 देशों ने क्यों नहीं किया रूस के खिलाफ साइन,
स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन पीस समिट में भारत ने ऐसी चाल चली कि सभी देखते रह गए. यहां दुनिया के 80 से अधिक देशों ने शांति दस्तावेज पर साइन किए थे, लेकिन भारत समेत 7 देशों ने इस पर साइन नहीं किया. उन्होंने शांति सम्मेलन के साझे बयान पर अपनी सहमति नहीं दी. सम्मेलन के आखिरी दिन 16 जून को जब आधिकारिक बयान आया तो इसमें यूक्रेन की अखंडता की सुरक्षा की बात कही गई. इस बयान पर 80 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए. सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय विदेश सचिव पवन कपूर ने कहा कि यूक्रेन के मामले में एक टिकाऊ समाधान के लिए भारत सभी पक्षों के साथ काम करता रहेगा.
