यज्ञ होने से आस पास का वातावरण भक्ति मत हो जाता है- रुद्र शुक्ला
यज्ञ होने से आस पास का वातावरण भक्ति मत हो जाता है- रुद्र शुक्ला
पांकी विधान सभा क्षेत्र के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखण्डके अपने पैतृक ग्राम कमलकेड़िया ग्राम में आयोजित श्री राम चरित मानस नव परायण पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ का शुभारंभ पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी युवा नेता श्री रुद्र शुक्ला ने फीता काट कर एवं द्वीप प्रजौलित कर किया ।
पूजा कमिटी ने पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री रुद्र शुक्ला जी को माला पहना कर और चुनरी देकर सम्मानित एवं स्वागत किया।
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कार्यक्रम में कहा कि अपने पैतृक ग्राम में आयोजित श्री राम चित्रित मानस नव प्रयाण पाठ यज्ञ का फीता काट कर शुभारंभ करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुवा इसके लिए तहे दिल से पूजा कमिटी को एवं अपने पूरे ग्रामवासी को दिल से आभार व्यक्त कर धन्यबाद देता हूँ।
साथ भगवान श्री राम जी यही कामना करता हूँ कि मेरे गांव सहित पूरे पांकी विधान सभा में सुख शांति समृद्धि की वर्षा करे ,कही भी यज्ञ होने से आस पास का वातावरण भक्ति मय हो जात है ।
राम नवमी के पावन अवसर पर यह यज्ञ हो रहा है जिससे येऔर भी खास है
कमलकेड़िया ग्राम में हर वर्ष यह यज्ञ होता है और यह अपने आप में एक विशेष है और सदैव भक्ति का संदेश देता है ।
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से श्री राकेश तिवारी जी ,श्री आशीष भारद्वाज जी , श्री मधुकर शुक्ला जी ,श्री अभिषेक तिवारी जी श्री अजीत तिवारी जी, श्री परितोष पाण्डेय जी , श्री पिंटू पाण्डेय जी , श्री दिनेश तिवारी जी राजन पाण्डेय जी ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्री आलोक शुक्ला जी , श्री रामाशीष शुक्ला जी ,श्री कौशल शुक्ला जी ,श्री दुदुन शुक्ला जी ,श्री रिंकू उपाध्याय जी , श्री देव बबलू शुक्ला जी आदि लोग भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

