वर्ल्ड वॉलीबॉल दिवस पर मोंगिया अकादमी में भव्य आयोजन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में को वर्ल्ड वॉलीबॉल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोंगिया स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर हरिन्दर सिंह मोंगिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मोंगिया स्कूल के डायरेक्टर सन्नी शर्मा भी मौजूद रहे। समारोह का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से केक काटकर किया गया। वर्ल्ड वॉलीबॉल दिवस हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है। यह एफआईवीबी की स्थापना के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खेल की ऐतिहासिकता को संजोना है। 7 जुलाई 1895 को डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था। मुख्य अतिथि हरिन्दर सिंह मोंगिया ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि इस दिन का महत्व अत्यधिक है। उन्होंने कहा कि अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चे न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में अकादमी के बच्चों ने चीन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सभी बच्चे विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

वहीं, सन्नी शर्मा ने कहा कि खेल के साथ-साथ अच्छी शिक्षा हासिल करना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को विश्व स्तर पर पहचान दिला सकती है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोच अजीत सिंह, दिव्यांशु जी, आदिल सिद्दीकी, सुखदेव और अन्य मान्यता प्राप्त लोग भी शामिल थे।