वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ईकाई कपड़ा बैंक द्वारा कंबल वितरण किया गया

0
d871e41e-1020-4c7a-a418-0c5b2e51645a

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ईकाई कपड़ा बैंक द्वारा कंबल वितरण किया गया

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ईकाई कपड़ा बैंक द्वारा पोलपोल के पिढ़ीया, नावाडीह, हुटार और मूसहर टोला में गर्म और कंबल का वितरण किया गया। लाभान्वित होने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे। कुछ दिनों पहले ठेठ पलामू पेज पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव श्रीमती शर्मिला वर्मा ने मूसहर टोला का वीडियो देखा था, जिसे देखकर वे काफी द्रवित हुईं और उन्होंने फैसला किया कि जल्दी ही गर्म कपड़ों और कंबल के साथ वो वहां जाएंगी और उन्हें लाभ पहुंचाएंगी। ठेठ पलामू पेज के चर्चित लेखक और पोलपोल निवासी श्री आनंद केशव, प्रमोद राम, सोनू जी और नागेंद्र प्रजापति ने वहां काफी सहयोग किया और वितरण कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। वरदान टीम की ओर से सचिव शर्मिला वर्मा, विवेक वर्मा और दूरदर्शन केंद्र के इंजिनियर श्री अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे। श्री अनुज सिंह सामाजिक भाव रखने वाले व्यक्ति हैं और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों के प्रशंसक भी हैं। यह टीम बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए अभी लगातार सुदूरवर्ती गाँव में गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *