वित्त मंत्री ने मायापुर सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

गरीबों की आय बढ़ाने में झारखण्ड सरकार का मुख्य लक्ष्य है

नौडीहा बाजार (पलामू) झारखंड राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उर्फ चुन्नू राम ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में छतरपुर -पाटन में 9 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से बननें वाले छ: महत्वपूर्ण सड़कें नव निर्माण कार्य की शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर उर्फ चुन्नू राम ने कहा कि गरीबों की आय बढ़ाना ही झारखंड सरकार की मुख्य लक्ष्य है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गंठबंधन की सरकार राज्य में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगी है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों का निर्माण किसी भी क्षेत्र के प्रगति की रीढ़ होती है।मजबूत सड़कें न सिर्फ गांव से शहरों जोड़ती है बल्कि किसान,मजदूर एवं व्यापारियों के लिए भी जीविका के नए अवसर पैदा करती है। मईया सम्मान योजना राज्य के आधी आबादी यानी नारी शक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह योजना हमारी बहनों माताओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता एवं आत्मनिर्भरता लाने की कार्य करेगी। इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता प्रशांत किशोर , जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन जायसवाल, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव,बाबूलाल पाठक , बृजमोहन पासवान समेत कई गणमान्य लोगों मौजूद रहे।

You may have missed