विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का दिया संदेश
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत गिरिडीह महानगर जिला के कोवाड़ शक्ति केंद्र अंतर्गत महेशलुण्डी स्थित बूथ संख्या 84, कैलीबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बूथ अध्यक्ष दीपक प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले।
कार्यक्रम में संजय तिवारी, गोपाल कुमार, अभय कुमार, सुरेश मोहली, राजकुमार यादव, गणेश ठाकुर, दिनेश साव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष रंजित राय ने कहा कि “पेड़ लगाएँ, पेड़ बचाएँ — पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाएँ।” भाजपा ने एक पेड़ माँ के नाम से अभियान चला रही हैं आप तमाम जिलेवासियों से आवाहन है की आप भी पेड़ लगाये और इसका संरक्षण करें।
मौके पर सुरेश मंडल ने कहा कि
“एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, शुद्ध वायु, जल संरक्षण और हरित भविष्य का प्रतीक है। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी ‘“एक पेड़ माँ के नाम”लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाएँ और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भारत का उपहार दें।

