विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी द्वारा शक्ति संचालन कार्यक्रम का आयोजन

0

विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा मातृशक्ति _ दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में शक्ति संचलन  कार्यक्रम आयोजित की जायेगी   :  विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में परिषद तथा इसके आयाम मातृशक्ति,  दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के माननीय सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और संचालन बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि आगामी 03 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के काल खंड में सभी प्रखंड मुख्यालय पर दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के बहनों के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।

जिला मुख्यालय में मातृ शक्ति _ दुर्गा वाहिनी के बहनों के नेतृत्व में शक्ति संचलन आयोजित करने की योजना बनी है।  इस दौरान पूजा पंडालों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।   शक्ति संचलन कार्यक्रम आगामी 07 अक्टूबर  2024 दिन सोमवार को 10.30 बजे आयोजित की जाएगी।  शक्ति संचलन का प्रारंभ संस्कृत महा  विद्यालय के प्रांगण से होगा।  सबसे पहले विद्यालय परिसर में एक धर्म सभा आयोजित की जायेगी।   सभा का संचालन और बौद्धिक मातृ शक्ति _ दुर्गा वाहिनी के बहनों के द्वारा की जायेगी।  तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्गों पर मातृ शक्ति _  दुर्गा वाहिनी के
बहनों का शक्ति संचलन प्रारंभ किया जायेगा।  शक्ति संचलन भारत माता चौक,  भगत सिंह चौक,  कन्नी राम चौक,  घास पट्टी मोर,  पंचमुहान होते हुए,  देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंचेगी और वहां से संचलन वापस थाना रोड होते हुए गीता भवन में आकर समाप्त की जाएगी।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में दामोदर मिश्र, अनामिका सिंह,  चंदा झा,  अमित तिवारी,  राजू गोयल और उमा शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई।   भोजन के व्यवस्था संजय केसरी और पप्पू लाठ के द्वारा देखा जाएगा।  मंच संचालन के कार्यक्रम कुसुम लता सिंह और अजीत पाठक के द्वारा किया जाएगा।  पथ संचलन के सुरक्षा के जिम्मेवारी विकास कश्यप,  गोपाल तिवारी, शीतल तिवारी,  प्रकाश विश्वकर्मा,  रवि तिवारी और रुपेश कुमार का होगा।  श्री विवेक सिंह और श्री दिलीप गिरी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आगे आने वाले कार्यक्रम  हुतात्मा दिवस पर 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच सभी प्रखंड मुख्यालय पर अयोध्या के शहीदों के याद में  रक्त दान शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई।   तत्पश्चात 23 नवंबर से 27 नवंबर तक बजरंग दल का संस्कार सप्ताह चलेगा।   संस्कार सप्ताह के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।  पहले पंचायत स्तर के टीम की प्रतियोगिता प्रखंड मुख्यालय में और फिर प्रखंड स्तर के टीम की प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में आयोजित होगी।  नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रखंड मुख्यालय पर कम दूरी के मैराथन दौड़ इत्यादि भी आयोजित किए जाएंगे।  11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर गीता जयंती के उपलक्ष में शौर्य दिवस पर शोर्य यात्रा आयोजित किए जाएंगे।  इन सब के साथ आगामी 15 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना भी बनाई गई है।   केंद्र तथा प्रांत का निर्देश है कि इस वर्ष बजरंग दल के कार्यक्रमों को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं।

आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद पलामू जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और अनामिका सिंह, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, मातृ शक्ति से कुसुम लता सिंह, उमा शुक्ला,  चंदा झा,  कामिनी सिंह,  कनक सिंह,    बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप,   जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार गुप्ता,  संजय केशरी,  शीतल तिवारी,  शौरव कुमार,  उमेश यादव, हिमांशु राज,  उमेश कुमार, रूपेश कुमार,  श्रवण कुमार  इत्यादि अनेकों सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *