विश्व हिंदू परिषद झुमरी तिलैया नगर इकाई द्वारा घर-घर अक्षत,फोटो और पत्रक पहुँचाकर आमंत्रण दिया गया 

0
2ba15335-38eb-45a2-b03f-ff419ca764e1

विश्व हिंदू परिषद झुमरी तिलैया नगर इकाई द्वारा घर-घर अक्षत,फोटो और पत्रक पहुँचाकर आमंत्रण दिया गया

 

कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया नगर मे धूमधाम से विश्व हिंदू परिषद झुमरी तिलैया नगर इकाई द्वारा घर-घर अक्षत, फोटो और पत्रक पहुँचाकर आमंत्रण देने हेतु नगर अध्यक्ष अरबिंद एकघरा और नगर मंत्री बिनय सिन्हा के नेतृत्व में महाअभियान चलाया गया जो झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर झंडा चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः ओवरब्रिज होते हुए शीतल छाया,थाना, जवाहर टॉकीज, सुभाष चौक होते हुए चित्रगुप्त नगर तक पुरे धूमधाम से महा अभियान चला! इस अभियान मे घर घर जाने के क्रम मे नगर अध्यक्ष अरबिंद एकघरा ने लोगो से आग्रह किया कि 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग अपने अपने घरों के नजदीकी मंदिरों को अयोध्या मानकर पूजा अर्चना करे, महा आरती करे, तत्पच्चात अपने अपने घरों मे दीपोत्सव मनाबे! नगर मंत्री बिनय सिन्हा ने सभी सनातनी परिवारों से आग्रह किया कि जिस भी हिंदू घरों या परिवारों मे अयोध्या का पूजित अक्षत, फोटो और पत्रक किसी कारणवश नही पहुंचा हो, वो कृप्या कर किसी भी विश्व हिंदू परिषद के नगर पदाधिकारी या जिला पदाधिकारी या कोई भी परिषद के पदाधिकारियो से संपर्क कर ले सकते हैं! इस अभियान मे मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरबिंद सिंह,प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, जिला सह मंत्री सह झुमरी तिलैया नगर पालक संजय तर्वे, झुमरी तिलैया नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी,नगर संपर्क प्रमुख मनोज राणा, जिला संपर्क प्रमुख अभिनव पाठक, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विजय पांडेय, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुनील दास, ज्योति चरण पहारी, बिनय कुमार बेलु,के साथ साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *