विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल का रोमांच, अंडर-17 में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर चैंपियन
विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल का रोमांच, अंडर-17 में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर चैंपियन
गिरिडीह स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। इस दौरान पारंपरिक आदिवासी स्वागत और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर गिरिडीह ने ईएमआरएस प्लांज को 2-0 से हराकर खिताब जीता। मो. हित हेम्ब्रम को बेस्ट प्लेयर चुना गया। वहीं सीनियर वर्ग के फाइनल में गिरिडीह कॉलेज ने एच.ई. हाई स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि अजेंद्र मुर्मू को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला।
समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में कई स्कूलों और फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ आदिवासी संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित किया।

