विष्णु दयाल राम व विधायक भानु प्रताप शाही ने दो पथ एवम एक पुल का किया शिलान्यास
विष्णु दयाल राम व विधायक भानु प्रताप शाही ने दो पथ एवम एक पुल का किया शिलान्यास
रविवार को पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम व स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने सोनेहरा व बालेखाड़ गांव में 13 करोड रुपए की लागत से बनने वाले दो पथ निर्माण व एक पुल निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सबसे पहले सोनेहरा गांव के बाजार के निकट नदी के पास 6 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले पथ तथा एक करोड़ 82 लाख की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं बालेखाड़ गांव में 5 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया। दोनों सड़कों में एक सोनेहरा से मेराल डंडई स्टेट हाईवे तक 7.30 किलोमीटर पथ निर्माण किया जाएगा तथा सोनेहरा बाजार के निकट नदी पर उच्च स्तरीय 33 मी पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बालेखाड़ से मेराल सिवान चारमुहान तक 6 किलोमीटर पथ निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि गढ़वा जिला में केंद्र सरकार के द्वारा सड़कों का जाल बिछाई जा रही है। यहां पूरे झारखंड का एक चौथाई भाग पैसे से सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने किए गए एक-एक वादे को पूरा करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही उद्देश्य है राष्ट्र का गौरव बढ़ाना व राष्ट्र को 2047 तक विकसित देश बनाना । इस उद्देश्य के साथ बहुत सारी योजनाएं बनाई जा रही है जो एक-एक करके लोगों के हित में धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। वहीं स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जिस दिन झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो सोन नदी और कनहर नदी का पानी डंडई प्रखंड के हर एक किसान के खेत पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सोनेहरा स्कूल को प्लस टू कॉलेज बनाया जाएगा। कहा कि जिस तरह पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वादे पूरा करने का काम किया जा रहा है उसी तरह आने वाले समय में भी विकास की लकीरें खींची जाएगी। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि उत्तम देव प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान, मंडल उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय सहीत कई लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्रवंशी तथा मंच का संचालन अलख निरंजन प्रसाद ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम,भाजपा नेत्री मधु लता,एसएसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलबर कुमार रवि, शंभू सिंह, शारदा देवी, मनोज सिंह,कई भाजपा नेता -कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
