विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन पर शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर, भाजपा वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान वीडियो जागो महतो मुखिया फूलमंती देवी इत्यादि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर इस अवसर पर जेएएसएलपीएस की दीदियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को वीडियो जागो महतो मुखिया फूलमंती देवी ने साल एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी शेखर जमुआर ने लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किसान सम्मान निधि योजना साहित केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ गांव के आम जनों तक पहुंचे। इसका जानकारी दिया। भाजपा नेता जवाहर पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ गांव के आम जनों को मिल रहा है जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना बेघरों को घर दिया जा रहा है खाद्यान्न आपूर्ति योजना केसीसी सहितअनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इसके अलावा कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक पशुपालन वैज्ञानिक सुषमा बाखला डॉक्टर अनिल साह सीडीपीओ निशांत कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया गया साथ ही बाल विवाह रोकथाम को लेकर लोगों को शपथ दिलाया गया वही जेएसएलपीएस के सदस्यों ने रासायनिक खाद के उपयोग को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को दिखाया ।अंत में ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच डीसी शेखर जमुआर द्वारा कंबल वितरण किया गया तथा बाल विकास की सेविकाओं द्वारा गोद भराई कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर नाबार्ड के लक्ष्मण कुमार उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू बीपीओ फिरोज अंसारी बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा नजीर सुनील कुमार डॉक्टर कुमार शशांक करकोमा मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी जे ई सुमित कुमार पंचायत सचिव राजेंद्र राम रोजगार सेवक रघुवर राम आशुतोष कुमार चौबे राजेंद्र चौधरी गुलबास संसारी कौसर अंसारी रंजीत कुमार चौबे प्रणय चौबे रानी देवी उषा कुमारी सबीना खातून डोली देवी चंदा देवी संतोष कुमार चौधरी अरकेश चंद्रवंशी विनोद चौधरी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
