विद्यालय जाने के क्रम में गायब हुई छात्रा, खोजबीन के बावजूद नहीं चल रहा पता
मेराल स्टेशन रोड की एक छात्रा को सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे विद्यालय जाने के क्रम में गायब किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक छात्रा मेराल स्टेशन रोड की रहने वाली है जो मेराल के एक निजी विद्यालय में वर्ग सात की छात्रा है। छात्रा सोमवार को अपने घर से विद्यालय के लिए निकली थी इसी दौरान रास्ते में ही अज्ञात युवक हरा ब्लू रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर लड़की को बैठा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा लड़की की खोजबीन की जाने लगी लेकिन पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के चाचा द्वारा उक्त मामले को लेकर मेराल थाना में आवेदन दिया गया है।इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि लड़की को गायब किए जाने की जानकारी मिलने के बाद खोजबीन की जा रही है।
