विद्या लेखन के लिए राजीव भारद्वाज को अंतराष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

विद्या लेखन के लिए राजीव भारद्वाज को अंतराष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
गढ़वा:–साहित्य के विधा व्यंग लेखन के लिए पौराणिक मगध की राजधानी राजगृह में राजीव भारद्वाज को अंतराष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
बता दें राजीव भारद्वाज समसामयिक विषयों पर व्यंग लेखन के लिए हर आयु वर्ग के लोगों में पहचान रखते हैं। अपने शब्दों से चुटिले कटाक्ष कर वो समाज में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजय कुमार, अहमदाबाद गुजरात में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के डॉक्टर डी के रेवाला, धराधाम अंतराष्ट्रीय सेवा संस्थान के डॉक्टर सौरभ पांडेय, गोरखपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य नन्द लाल मणि त्रिपाठी, मानवता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अभिषेक कुमार, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यपालक पदाधिकारी नारायण यादव के द्वारा संयुक्त रूप से राजीव को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने के बाद राजीव ने बताया कि गढ़वा की मिट्टी के कण कण में साहित्य बसा हुआ है, बस आत्मबोध होने की जरूरत भर है। अपने व्यंग से हमने कई प्रकार की कुरीतियों पर प्रहार किया है, फलस्वरूप परिणाम भी सार्थक आया है। राजीव ने इस सम्मान को गढ़वा के समस्त नागरिक के साथ साथ मित्रों और परिवार के सदस्यों को समर्पित किया है, उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति ने उन्हें प्रोत्साहित किया है।