विधायक ने ग्राम कुलिया में ऑन द स्पॉट समस्याओं का किया समाधान

0
200b3b00-dee0-42ee-8214-502a66ecf649

पांकी विधायक ने ग्राम कुलिया में ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान की

पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने शुक्रवार को सतबरवा प्रखंड पंचायत बोहिता के आदिवासी बहुल ग्राम कुलिया गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर आंन द स्पॉट समस्या का समाधान शुक्रवार को कराया।इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रामेश्वरम गुप्ता, कनीय अभियंता ददन राम से ग्रामीणों ने गांव में अधूरे लगाए गए जल नल जीवन मिशन के तहत टावर से पानी नहीं मिलने पर फटकार लगाई। वही दूसरी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के साथ दीपक कुमार, अदनान अशरफ के अलावा कई पदाधिकारी और कर्मियों ने पेंशन संबंधी कार्य तथा अन्य कार्यों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर कुलिया गांव के पीडीएस डीलर जमीदार उरांव को निलंबित कर दिया गया है जिसका अनुज्ञप्ति संख्या 3/2005 है । इधर बताया गया कि ऑन द स्पॉट 28 सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत किया गया है। इस मौक़े पर कमेश यादव, प्रो.बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, मुखिया रिंकी यादव, समाजसेवी कमेश यादव, दिलीप मेहता, सुधीर तिवारी,श्री राणा प्रताप कुशवाहा,महेश यादव,धनंजय पांडे,कुंदन यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुनील कुशवाहा, संतोष मेहता, दिनेश शाह, राजू उरांव विश्वनाथ उरांव समेत ढेर सारे लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed