विधायक ने छह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास

विधायक ने छह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास
जनहित का खयाल रखने वाला ही जानता का सच्चा प्रतिनिधि: कमलेश
हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने रविवार को हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड की छह महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इन सड़कों पर विगत दस वर्षो से कोई कार्य नहीं हुआ था। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सिमरसोत मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमे जपला चौबे आंगनबाड़ी केंद्र से कुकही सिमरसोत पीडब्ल्यूडी रोड तक, चचेरिया हरिजन स्कूल से मुसहर टोला पाल टोला होते हुए सोनपुरवा मेन रोड तक, जपला दंगवार रोड से महुअरी तक, नबीनगर रोड से मालवारिया तक, जपला नबीनगर मुख्य पथ से दरुआ तक, सामुडीह पथरा रोड निम्हत मोड़ से इटवा तक पथ निर्माण शामिल है। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने सम्पूर्ण इलाके का बिना भेद भाव कार्य किया है। जिससे सभी जात धर्म व समुदाय के लोगों को फायदा हो रहा है। हुसैनाबाद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उनके पहले और अभी के कार्यकाल में कितना काम हुआ और बीच के कार्यकाल में किसने क्या किया, जनता जानती है।दोनों कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो कार्य किया है, उससे जनता वाकिफ है। विधायक ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि दस वर्ष वह विधायक नहीं थे, तब उन्होंने क्षेत्र में क्या काम किया, उन्हें जनता को हिसाब देना चाहिए। विधायक ने कहा कि अगर कुछ समस्या रह गई होगी तो उसका भी समाधान आने वाले समय में करा दिया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की एक एक सड़क को ढूंढ ढूंढ कर बनवाने का काम विधायक ने किया है। पांच और सड़कों के निर्माण कार्य की निविदा निकलने वाली है। मौके पर हैदरनगर प्रमुख कलावती देवी,उप प्रमुख पप्पू पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह,पप्पू सिंह,हंसराज सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह,सुधीर सिंह, रविरंजन सिंह,अकबर खान, गुड्डू सिंह, रमा अनुज, जय प्रकाश उपाध्याय ,उदित सिंह, पूर्व मुखिया यमुना यादव, विजय राजवंशी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।