विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से उरांव टोले पीसीसी पथ का किया गया शिलान्यास |
विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से उरांव टोले पीसीसी पथ का किया गया शिलान्यास
भाजपा के बरिष्ट नेता भगत दयानंद यादव व विधायक प्रतिनिधि सह जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद ने रखा 20 लाख की लागत से किया पीसीसी पथ का शिलान्यस
केतार पाचाडूमर अंतर्गत उरांव टोला में आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्य पथ तक 20 लाख की लागत से जिला योजना अनाबद्ध निधि से सोमवार को पीसीसी सड़क का शिलान्यास भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव जिप सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद व मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद की उपस्थिति में टोले के वृद्ध ग्रामीणों से करवाया गया। इस मौके पर भगत दयानंद यादव व ज्वाला प्रसाद ने कहा की इस टोले की यह सड़क की मांग काफी दिनों से हो रही थी जिसको प्राथमिकता देते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने पहल करते हुए पीसीसी सड़क को पास करवाया। चुकी विधायक विधान सभा के विशेष सत्र रांची में उपस्थित है उनके निर्देश पर ही हम सभी पहुंच कर आज सड़क का शिलान्यास यही के ग्रामीणों से करवा रहे है।ताकि इस टोले के ग्रामीण भी मुख्य पथ से जुड़ कर सभी सुविधाओं का लाभ उठाए। विधायक भानु प्रताप शाही का निर्देश प्राप्त रहता है कि हम क्षेत्र में रहे अथवा क्षेत्र से बाहर रहे हमारी जनता को किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होनी चाहिए जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उस सुविधा का लाभ हर हाल में दिलवाने का कार्य करें । कार्यक्रम में भाजपा नेता माना मिश्रा,विक्रमा सिंह, राम प्रसाद, गुडन पासवान,अखिलेश सिंह,सतेंद्र ठाकुर,सकल देव बैठा, राजकुमार पासवान,संतोष कमलापुरी, बुल्लू बैठा,हीरालाल ठाकुर,बीरबल मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित है।
