वी बाजार के कारण सड़क पर जाम, आम जनता परेशान

0
11994372-99be-4935-9df1-5c19d1fd256d

वी बाजार के कारण सड़क पर जाम, आम जनता परेशान

हुसैनाबाद। जपला मुख्य बाजार के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सामने वी बाजार के शुभारंभ होने से जहां सैकड़ों की तादाद में ग्राहक खरीदारी करने वी बाजार में जुट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, उन ग्राहकों के वाहनों के सड़कों पर खड़ा करने से आम राहगीरों एवं अगल-बगल के दुकानदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जाम में फंसे लोगों ने बताया कि वी बाजार के शुभारंभ होने के कारण प्रतिदिन सड़कों पर 40-50 की संख्या में मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिस कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं फुटपाथ विक्रेताओं का कहना है कि आए दिन नगर पंचायत की तरफ से अतिक्रमण हटाने को लेकर हम लोगों को परेशान किया जाता है, वहीं इतने बड़े वी बाजार के शुभारंभ होने पर घंटों-घंटा मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है, पर इस तरफ किसी भी नगर पंचायत कर्मी एवं पदाधिकारी का ध्यान तक नहीं है, यहां तक की एसडीओ पीयूष सिन्हा भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी नियम का डंडा केवल गरीब-गुरबों पर ही चलता है, बड़े लोगों के पास इनका कोई नियम-कानून नहीं चल पाता। अब ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सन्नी एवं हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा की क्या भूमिका रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed