उत्तराखंड में MRP से महंगी बिक रही है शराब

0
12748fb5dd55bfb7c0444b1554f91f9dd862e078a148b3cd9792a3e25c2dbcd9

हते हैं शराब बहुत नुकसान करती है, तो थोड़ी कम पिया करो, मगर पीने वाले कहां यह बात मानते हैं। अक्सर दारु की दुकानों में एमआरपी यानी अधिकतम विक्री मूल्य से भी ज्यादा दरों पर शराब बेचे जाने की शिकायतें आती हैं।

 

इन हालातों पर नैनीताल जिले के जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने लोगों से आ रही शिकायतों के साथ माना है कि जिले में कुछ मदिरा अनुज्ञापियों द्वारा मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य से ज्यादा रुपए लिया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों को चेताया है कि अंकित मूल्य से ज्यादा धनराशि लेने पर सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

आबकारी अधिका ने शराब प्रेमियों से अपील की है कि शराब पर अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल को उनके फोन नंबर 9412496113 व 6397066675, आबकारी निरीक्षक नैनीताल को 9412413645, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी को 8126915747 औऱ आबकारी निरीक्षक रामनगर को 9557008141 पर जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *