तीसरी बार मोदी को PM बनाने के लिए यहां मजार पर चढ़ाई गई चादर

0
cc4039e121958efdb6870d4d508f867ece4ab5555e4c7124e39b84ffc6ccefd6

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड प्रमुख शादाब शम्स और मुस्लिम धर्म के लोगों ने जिले हरिद्वार के कलियर शरीफ में स्थित जाने माने बाबा साबिर साहब की दरगाह पर चादर पेश कर दुआ मांगी। सभी ने नरेंद्र मोदी को तीसरे बार पीएम बनाने की दुआ मांगी।

 

वक्फ बोर्ड प्रमुख ने आज बताया कि जाने माने बाबा की दरगाह पर नरेन्द्र मोदी की जीत को लेकर चादर चढ़ाई गई और उनकी जीत को लेकर दुआ मांगी गई। हमने दुआ की है। साबिर पाक के इस आसताने में आए हैं और हमने तहे दिल से यहां दुआ की है कि इस समय दुनिया में हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है।

शम्स ने कहा कि युद्ध की दहलीज पर मुल्क खड़े हैं। ऐसी स्थिति में देश की बागडोर शक्तिशाली हाथों में होनी चाहिए। अगर कोई कमजोर शख्स आ गया तो देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए हम सभी ने दरगाह पर दुआ की कि इस बार मोदी एक ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर पीएम की कुर्सी संभालें।

उन्होंने कहा कि हम सभी ने यहां दुआ कि उत्तराखंड के सीएम के नेतृत्व में उत्तराखंड के अंदर पांचों लोकसभा सीटें भारी बहुमत से जीत कर आए और जब-जब हमने यहां आकर दुआ मांगी है तो वो सभी दुआएं हमारी मकबूल और पूरी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *