UNSC में भारत ने पाकिस्तान की दुनियाभर के सामने लगा दी क्लास

0
Untitled

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर बहस के दौरान भारत ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई है. पाकिस्तानी राजनयिक की तरफ से कश्मीर मुद्दे पर की गई टिप्पणी को खारिज करते हुए भारत ने इसकी कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ जारी गंभीर उल्लंघनों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान का यह आदतन प्रयास है. पाकिस्तान हाल ही में दो साल के लिए यूएनएसी का अस्थायी सदस्य बना है, तभी से वह इस मंच का दुरुपयोग कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *