वसूला जाएगा गाय, सूअर और भेड़ से कार्बन टैक्स
डेनमार्क ने साल 2030 से पशुधन किसानों पर उनकी गायों, भेड़ों और सुअरों से उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसों के लिए कर लगाने का फैसला किया है. ऐसा करने वाला डेनमार्क पहला देश होगा, जो पशुओं से कार्बन टैक्स वसूलेगा.
दरअसल, डेनमार्क एक प्रमुख डेयरी और पोर्क निर्यातक है. देश के उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत कृषि है. टेक्टेशन मिनिस्टर जेप्पे ब्रुस ने कहा कि डेनमार्क सरकार का लक्ष्य 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 1990 के स्तर से 70% तक कम करना है.
