UMS भोगतिया लोहारी के पारा शिक्षक अर्जुन ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोक, परिवार को अनुकम्पा लाभ दिलाने की मांग
दुःख के साथ खेद प्रकट करना है कि कल दिनांक 16/02/2026 को सुबह 8 बजे UMS भोगतिया लोहारी गाण्डेय के पारा शिक्षक अर्जुन ठाकुर (53) का आकस्मिक निधन पैसे के अभाव में हो जाने के कारण उनके परिवार में काफी शोक व्याप्त है चिंता का विषय है कि अब उनके परिवार का जीविकोर्पाजन कैसे होगा? उक्त पारा शिक्षक के भरोसे ही इस घर का चूल्हा जलता था अब आगे उनके परिवार का क्या हाल होगा, क्योंकि पारा शिक्षक का कल्याण कोष की राशि एवं अनुकम्पा का लाभ मिलने हेतु अभी तक फाईल क्लियर नहीं हुआ है। नियमावली में अनुकम्पा का लाभ लेने के लिए जटिल प्रक्रिया में आंशिक संशोधन कर सरल किये जाने की आवश्यकता है। इसलिए सरकार को इस विषय पर गहनता पूर्वक सोचते हुए विचार करना चाहिए ताकि मृत सहायक अध्यापक के आश्रितों को लाभ मिल सके।
आज के शोक सभा में उपस्थित
गाण्डेय प्रमुख राज कुमार पाठक एवं सहायक अध्यापक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र मंडल के साथ संगठन के अन्य साथी राजेश मंडल, मोती वर्मा, सच्चु राय, जितेन्द्र राणा, मिथलेश राणा, मुकेश राय, अशोक वर्मा, अनुग्रह स्वामी, मिनहाज अंसारी, मंटू मुर्मू, मो० शैयुब, अरविन्द कुमार एवं सरकारी/अन्य संगठन के भी साथी प्रतिमा कुमारी, अजु प्रभा एक्का, सुधीर गुप्ता, सिकन्दर मंडल, रोहित मंडल, विजय यादव, मो० मुख्तार, मो० मुस्तकीम, अरविन्द तिवारी, करीम अंसारी समेत सैकड़ो शिक्षक साथी उपस्थित हुए।

